बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी RRKPK का जलवा, कर रही है जोरदार कमाई

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (RRKPK) ने डीसेंट कलेक्शन के साथ शुरुआत की। फिल्म की स्टोरी फैमिली एंटरटेनर बताई जा रही है। यह करण जौहर के निर्देशन में बनी पिक्चर है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। शुक्रवार को डबल डिजिट्स में कलेक्शन करने के बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में इजाफा होते देखने को मिला।

अच्छा प्रदर्शन कर रही फिल्म

‘ऐ दिल है मुश्किल’ के बाद करण जौहर ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को डायरेक्ट किया है। सात साल के गैप के बाद करण का यह कमबैक सक्सेसफुल रहा। पहले दिन 11.50 करोड़ के कलेक्शन से शुरुआत करने के बाद कल शनिवार को मूवी ने 16 करोड़ (यह शुरुआती अनुमान हैं) कमाए हैं। इस लिहाज से फिल्म का दो दिन का टोटल बिजनेस 27.10 करोड़ है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी मुख्य भूमिका में हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

यह कहानी दिल्ली के बैकड्रॉप पर पूरी की गई है। दिल्ली के रहने वाले रॉकी रंधावा (रणवीर सिंह) और रानी चटर्जी (आलिया भट्ट) की पसंद नापसंद एक दूसरे के उलट है। उनका आपस में कुछ भी मैच नहीं होता। रॉकी अमीर घर का लड़का है और रानी मिडिल क्लास फैमिली से आती है।

रंधावा फैमिली का मिठाई का बिजनेस है, जिसे दादी धनलक्ष्मी (जया बच्चन) चलाती हैं। रानी पढ़े लिखे परिवार से आती है। दोनों की फैमिली एक दूसरे को पसंद नहीं करती। ये बात इनके प्यार के बीच अड़चन बनती है। ऐसे में रॉकी और रानी अपने-अपने परिवार को कैसे मिलाते हैं, फिल्म में इसे दिखाया गया है।

Back to top button