घोसी उपचुनाव: बढ़ी भाजपा की टेंशन, छठे राउंड के बाद सपा की भारी बढ़त

मऊ। घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। छठे राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर भारी बढ़त बनाई हुई है। मतगणना ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है।

छठे राउंड में सपा 8557 मतों से आगे

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी काफी आगे निकल गई है। छठे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से सपा के सुधाकर सिंह भारी मतों से बढ़त बनाकर आगे चल रहे हैं। छठे राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 22785 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 14228 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 8557 वोटों से आगे चल रहे हैं।

पांचवें राउंड में सपा 7019 मतों से आगे

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। पांचवें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। पांचवें राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 18946 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 11927 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 7019 वोटों से आगे चल रहे हैं।

चौथे राउंड में सपा 4067 वोटों से आगे

घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। चौथे राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। चौथे राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 14286 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 10219 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 4067 वोटों से आगे चल रहे हैं।

Back to top button