इंतजार करिए, खुद ही भारत में मिल जाएगा PoK: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का बड़ा बयान

जयपुर। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने बड़ा बयान दिया है PoK (Pakistan Occupied Kashmir) को भारत में मिलाने की लोगों की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लोगों से कहा इंतजार करिए, पीओके अपने आप ही भारत में मिल जाएगा। वीके सिंह राजस्थान के जयपुर में एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और उनके नेताओं पर भी निशाना साधा।  

PoK का अपने आप ही होगा भारत में विलय

प्रेसवार्ता के दौरान जब उनसे पूछा गया कि लोगों ने मांग है कि PoK का भारत में विलय किया जाए। जवाब में उन्होंने कहा, ‘पीओके अपने आप ही भारत में विलय हो जाएगा, कुछ समय इंतजार करें।’

प्रियंका गांधी में बचपना है

उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार के राज में बदहाल कानून व्यवस्था, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी से पूरी तरह परेशान है। इसलिए भाजपा को जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी पड़ी है। इस यात्रा में जनता पूरा साथ दे रही है।

प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके अंदर बचपना है और उनमें परिपक्वता कम है। राजस्थान में बेरोजगारी खत्म करने के लिए कांग्रेस ने बड़े बड़े वादे किए थे, लेकिन राज्य में सरकार बनने के बाद उन्होंने कहा कुछ और किया कुछ। राज्य में 17 बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान में मेहनती लोग रहते है और जब पेपर लीक होता है तो सबसे ज्यादा दु:ख उन्हें ही होता है। देश में सबसे महंगी बिजली राजस्थान में है।

उप्र से राजस्थान की तुलना

वीके सिंह ने कांग्रेस पर निशना साधते हुए कहा कि राजस्थान एक विकसित राज्य था, लेकिन पिछले पौने पांच वर्षों में पेपर लीक घटनाएं और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है। यहां लूट, यौन शोषण, डकैती की घटनाएं आम हो गई है।

राजस्थान की तुलना उप्र से करते हुए वीके सिंह ने कहा कि कभी उप्र में अपराधी की संख्या बढ़ी हुई थी, लेकिन मौजूदा समय में अपराधी ढूंढने से भी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव जरूरी है। पीएम मोदी की सभी योजनाएं महिलाओं, दलितों और वंचितों के लिए है। भाजपा ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के साथ राज्य में परिवर्तन लाने का मन बना चुकी है।

Back to top button