Asian Games 2023: भारत ने जीते तीन रजत एक कांस्य, क्रिकेट टीम का सिल्वर तय

हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेल 2023 की शुरुआत हो चुकी है। पदक तालिका में भारत का खाता भी खुल चुका है। नौकायन में अर्जुन और अरविंद की जोड़ी ने रजत पदक जीता वहीं, महिला शूटिंग टीम भी रजत पदक पर निशाना साध चुकी है। भारत की महिला क्रिकेट टीम भी रजत पदक पक्का कर चुकी है।

भारत की झोली पांचवां पदक

भारतीय नाविकों ने अपना तीसरा पदक जीता और भारत को अब तक कुल पांच पदक मिल चुके हैं। नीरज, नरेश कलवानिया, नीतिश कुमार, चरणजीत सिंह, जसविंदर सिंह, भीम सिंह, पुनित कुमार, आशीष और धनंजय उत्तम पांडे की भारतीय टीम ने रोइंग में पदक जीता।

शूटिंग में एक और पदक

शूटर रमिता ने 10 मीटर एयर राइफल में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। 19 वर्षीय युवा भारतीय निशानेबाज रमिता ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।

नौकायन में एक और पदक

एशियाई खेलों में भारत को तीसरा पदक मिल चुका है। बाबू लाल यादव और लेख राम की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता है। भारतीय जोड़ी ने 6:50:41 के समय के साथ कांस्य पदक जीता।

महिला क्रिकेट टीम का पदक पक्का

महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है।

एशियन गेम्स के पहले ही दिन भारतीय टीम ने अलग-अलग खेलों में मेडल्स जीतकर परचम लहराना शुरू कर दिया है। भारत के दिन की शुरुआत सिल्वर मेडल से हुई।

शूटिंग में महिला टीम को रजत

रमिता, मेहुली घोष और आशी चौकसे की 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम ने हांगझू में शूटिंग में रजत पदक हासिल किया है। भारत के अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने लाइटवेट पुरुष डबल स्कल्स स्पर्धा में रजत पदक जीता है।

Back to top button