मोस्ट वॉन्टेड आतंकी शाहनवाज गिरफ्तार, NIA ने तीन लाख रुपये का रखा था इनाम

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की लिस्ट में मोस्ट वॉन्टेड आतंकी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा को गिरफ्तार किया है। NIA ने इस आतंकवादी के ऊपर तीन लाख रुपये का इनाम रखा था। आतंकी से पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया है। साथ ही पुलिस ने तीन से चार लोगों को भी हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुणे ISIS केस में वांटेड था। पेशे से इंजीनियर शाहनवाज दिल्ली का रहने वाला है। पुणे पुलिस कस्टडी से फरार होकर दिल्ली में ठिकाना बनाकर रह रहा था। फिलहाल, पुलिस अभी पूछताछ कर रही है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने NIA के मोस्ट वॉन्टेड आतंकवादी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा को गिरफ्तार किया है। इस आतकंवादी के ऊपर NIA ने तीन लाख रुपये का इनाम रखा था। वह पुणे ISIS मामले में फरार था। पेशे से इंजीनियर है। जो दिल्ली में रहता है।

शाहनवाज महाराष्ट्र की पुणे पुलिस की कस्टडी में भाग गया था और दिल्ली में रह रहा था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है।

शाहनवाज के संपर्क में रह रहे कुछ आतंकी को स्पेशल सेल ने हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद जल्द ही कुछ अन्य आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल गिरफ्तार कर सकती है। आरोपी शाहनवाज के खिलाफ पुणे में कई मामले दर्ज दर्ज है। पुलिस ने इनपुट्स मिलने पर शाहनवाज को पकड़ा।

Back to top button