Asian Games: महिला तीरंदाजी टीम ने जीता गोल्‍ड, भारत की झोली में 82 पदक

हांगझोऊ। चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 के 12वें दिन ज्‍योति सुरेखा वेनम, अदिति गोपीचंद स्‍वामि और परणीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को आर्चरी की महिला कंपाउंड टीम फाइनल में गोल्‍ड मेडल दिलाया। भारत ने फाइनल में चीनी ताइपे को 230-229 के अंतर से मात देकर गोल्‍ड मेडल अपने नाम किया। भारत ने एशियन गेम्‍स 2023 में 19वां गोल्‍ड मेडल जीता।

बैडमिंटन में सिंधु की हार

बैडमिंटन में पीवी सिंधु को महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। बिंगजियाओ ने उन्हें 21-16, 21-12 के अंतर से मात दी। इस हार के साथ ही एशियाई खेलों में पीवी सिंधु का सफर खत्म हो चुका है।

आज इन खेलों में पदक की उम्मीद

एथलेटिक्स – पुरुष मैराथन में ए बेलियप्पा और मान सिंह।

ब्रिज-पुरुष टीम फाइनल।

कुश्ती – महिलाओं के 53 किग्रा राउंड 16 मैच में एंटीम बनाम जैस्मिना इम्मेवा। इसके बाद मेडल राउंड होंगे।

महिलाओं के 97 किग्रा ग्रीको-रोमन क्वार्टरफाइनल में नरिंदर चीमा बनाम ली सेयोल (दक्षिण कोरिया)। इसके बाद मेडल राउंड होंगे।

महिलाओं की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा क्वार्टर फाइनल में मानसी बनाम टीबीडी। इसके बाद मेडल राउंड होंगे।

महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा राउंड ऑफ 17 में पूजा गहलोत बनाम मनलिका एसाती (थाईलैंड)। इसके बाद मेडल राउंड होंगे।

पुरुषों के ग्रीको-रोमन 130 किग्रा क्वार्टरफाइनल में नवीन का मैच होगा। इसके बाद मेडल राउंड होंगे।

स्क्वैश- हरिंदर पाल संधू और दीपिका पल्लीकल बनाम मलेशिया मिश्रित युगल फाइनल।

तीरंदाजी- पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में ओजस देवतले, अभिषेक वर्मा और समाधान जावकर बनाम भूटान। इसके बाद मेडल राउंड होंगे।

पुरुष एकल फाइनल में स्क्वैश – सौरव घोषाल बनाम एनजी इयान योव (मलयेशिया)।

पदक तालिका में भारत की स्थिति

एशियाई खेल 2023 में भारत ने अब तक 81 पदक हासिल कर लिए हैं। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर बना हुआ है।

भारत के लिए कैसा रहा 11वां दिन

एशियाई खेलों में 11वां दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। भारत ने कुल 12 पदक जीते। इसमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में यह सिर्फ दूसरा दिन था, जब भारत ने 10 से ज्यादा पदक जीते। इससे पहले आठवें दिन भारत को 15 पदक मिले थे।

Back to top button