CM योगी ने दी दीपावली की बधाई, कहा- अयोध्या दीपोत्सव का साक्षी बनी दुनिया

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा, अयोध्या के दीपोत्सव की साक्षी देश और दुनिया बनी है। 54 देशों के राजनयिकों ने आकर नई आयोध्या के दर्शन किए हैं। दीपोत्सव का भव्य रूप उसी श्रृंखला का हिस्सा था जो प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। दीपावली का पर्व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का हम सबके लिए एक माध्यम है, मैं सभी को दीपावली की बधाई देता हूं।

इन देशों के राजनयिकों ने दीपोत्‍सव में लिया हिस्‍सा

रामनगरी में आयोजित दीपोत्सव के सातवें संस्करण में 50 से अधिक देशों के राजनयिक ने हिस्सा लिया। अर्जेंटीना के मारिया बेलेन गार्सिया अल्कैट, आर्मीनिया के वाहगन अफयान, आजरबाइजान के फाखरी अलीयेव, बेलोरूस के आंद्रेई रज़ेउस्की शामिल हैं।

इनके अलावा ब्रुनेछर, बुल्गारिया, बुरुंडी, कंबोडिया, क्रोएशिया, क्यूबा, साइप्रस, इथियोपिया, गैबान, गांबिया, जाजिया, घाना, हंगरी, जापान, कोरिया, र्किगिस्तान,लातविया, लिसोटो, लिथुवानिया, मलावी, माल्दीव, माल्टा, मारीशस, मोलदावा समेत 50 से अधिक देशों के राजदूत व उनके प्रतिनिधि दीपोत्सव के सातवें संस्करण में हिस्सा लेने रामनगरी आये।

यह अब तक का सबसे भव्य दीपोत्सव

मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि यह अब तक का सबसे भव्य दीपोत्सव है, जिसमें 22 लाख 23 हजार प्रज्वलित दीयों का विश्व कीर्तिमान बना। रामकी पैड़ी के 51 घाटों पर करीब 25 हजार स्वयंसेवकों ने बीती आठ नवंबर से ही दीयों को सजाना आरंभ कर दिया था। शुक्रवार को ही दीयों को बिछा लिया गया। हालांकि, शनिवार सुबह हुई वर्षा से स्वयंसेवकों के साथ अवध विश्वविद्यालय के अधिकारियों व जिला प्रशासन की भी धुकधुकी बढ़ गई, लेकिन रामकाज में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई।

Back to top button