मप्र, राजस्थान और छग में BJP की बल्ले-बल्ले, रुझानों में तीनों राज्यों में आगे; तेलंगाना में कांग्रेस

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है और तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतती दिख रही है।

छत्तीसगढ़ में बराबरी की टक्कर

सुबह 10 बजे तक के रुझानों में मध्य प्रदेश में भाजपा 151 सीटों पर, कांग्रेस 78 सीटों पर आगे है। राजस्थान में भापा 125 सीटों पर, कांग्रेस 62 सीटों पर और 12 सीटों पर अन्य आगे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा 49 सीटों पर, कांग्रेस  भी 39 सीटों पर आगे हैं। दो अन्य सीटों पर आगे हैं।

तेलंगाना में कांग्रेस 61 सीटों पर, बीआरएस 50 सीटों पर, भाजपा चार सीटों पर और 4 सीटों पर अन्य आगे हैं। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा को बहुमत मिल गया है। रुझानों में BJP को 46 और कांग्रेस को 41 सीटें मिलती दिख रही है। मध्यप्रदेश के रुझानों में 135 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस 91 सीटों पर आगे है।

छत्तीसगढ़ की पाटन सीट से सीएम भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं। राजस्थान के टोंक से सचिन पायलट पीछे हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भाजपा ने अब कांग्रेस पर बढ़त बना ली है। भाजपा 40 तो कांग्रेस 38 सीटों पर आगे है।

Back to top button