ताजमहल को मात देगी अयोध्या की मस्जिद, यहां होगी दुनिया की सबसे बड़ी कुरान

अयोध्या/मुंबई। अयोध्या से 25 किमी दूर धन्नीपुर में बाबरी मस्जिद की जगह प्रस्तावित मुहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मुहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद की आधारशिला मक्का स्थित पाक मस्जिद के इमाम-ए-हरम या परिसर में नमाज पढ़ाने वाले इमाम के द्वारा रखी जाएगी।

ये भूखंड उप्र सरकार ने अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पर मुसलमानों को दिया था। दावा किया जा रहा है ये मस्जिद ताजमहल से भी सुंदर होगा। साथ ही भारत की सबसे बड़ी मस्जिद होगी।

मुंबई के भाजपा नेता हाजी अराफात शेख को मस्जिद विकास समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में नई मस्जिद भारत में सबसे बड़ी होगी। यहां दुनिया की सबसे बड़ी कुरान भी होगी। इसकी ऊंचाई 21 फीट और चौड़ाई 36 फीट होगी।

29 जुलाई 2020 को गठित ट्रस्ट इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने अयोध्या मस्जिद के निर्माण और सुविधाओं की योजना से इसकी शुरूआत की थी। अक्टूबर में इस साल मुंबई में कई मौलवियों और फाउंडेशन के अध्यक्ष जुफर अहमद फारूकी की मौजूदगी में एक समारोह हुआ। इसमें की गई कि मस्जिद का नाम मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला रखा जाएगा।

मस्जिद में शाकाहारी रसोई होगी

इस अवसर पर पहली ईंट के अभिषेक के अलावा मस्जिद का नया डिजाइन भी जारी किया गया। शेख ने बताया कि मस्जिद में पांच मीनारें होंगी जो इस्लाम के पांच स्तंभों कलिमा, नमाज, रोजा, हज और जकात का प्रतीक होंगी।

शेख ने कहा कि वो फाउंडेशन के ट्रस्टी हैं और अब उन्हें मस्जिद की विकास समिति का प्रमुख भी बनाया गया है। मस्जिद के अलावा, परिसर में एक कैंसर अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, एक संग्रहालय, एक पुस्तकालय और एक पूरी तरह से शाकाहारी रसोईघर भी होगी। इस रसोईघर में मुफ्त भोजन दिया जाएगा।

ताजमहल को मात देगी अयोध्या की मस्जिद

शेख ने कहा कि एक प्रमुख आकर्षण वज़ू खाना या स्नान स्थान के पास बड़ा मछलीघर होगा, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग खंड होंगे। शेख ने दावा किया कि इसकी सुंदरता ताज महल को मात कर देगी।

उन्होंने बताया कि जब शाम ढलेगी, शाम की नमाज के साथ मस्जिद में फव्वारे जीवंत हो उठेंगे। ये ताज महल से भी अधिक सुंदर होगा और सभी धर्मों के लोग शांति और सद्भाव के लिए इस स्मारक को देखने आएंगे, भले ही वे सभी यहां प्रार्थना नहीं करेंगे।

Back to top button