आतंकियों को फलने-फूलने में कुछ देश कर रहे मदद, UN में भारतीय प्रतिनिधि ने साधा पाक-चीन पर निशाना

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने बिना नाम लिए पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा सीमा पार आतंकवाद और हिंसा के कारण हमें बहुत नुकसान हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कुछ ऐसे देशों के खिलाफ कार्रवाई करने का आह्वान किया, जो आतंकवादियों को पनाह देना जारी रखे हैं।

दिए जा रहे हथियार

संयुक्त राष्ट्र महासभा में कंबोज ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद की वजह से हमें बहुत नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं सीमाओं के पार तस्करी किए गए अवैध हथियारों का उपयोग करके आतंकवादी समूहों द्वारा देश में आतंक फैलाया जा रहा है। इसमें अब ड्रोन भी शामिल हैं।

आतंकवादियों की मदद कर रहा कोई

उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठनों के पास से मिले हथियार से साफ है कि उनकी कोई मदद कर रहा है। वह बिना किसी देश की मदद के बिना इतने बड़े स्तर पर हथियार नहीं जुटा सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देश आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह देना जारी रखे है।

इन लोगों ने न केवल गंभीर अपराध किए हैं, बल्कि जालसाजी और विरोधी-राज्य की मुद्रा के प्रसार, सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करने के लिए हथियारों, ड्रग्स और अन्य साधनों की आपूर्ति जैसे माध्यमों से अपने विरोधी-राज्यों की अर्थव्यवस्थाओं को नुकसान पहुंचाना जारी रखा है।

Back to top button