मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा फोन, कई जगह होंगे धमाके; शुरू की जांच

मुंबई। मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा फोन आया है। फोन करने वाले ने दावा किया है कि मुंबई में कई जगह धमाके होंगे। हालांकि, फोन करने वाले अज्ञात ने तुरंत ही फोन काट दिया।

मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा फोन

प्राप्त समाचार के अनुसार कि मुंबई पुलिस कंट्रोल को कल शाम करीब 6 बजे एक धमकी भरा फोन आया था। फोन करने वाले ने दावा किया कि मुंबई में धमाके होंगे और इतना कहने के बाद उसने फोन काट दिया।

मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक संदिग्ध का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस कॉल करने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Back to top button