नोएडा: खौफनाक तरीके से हत्या के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, कल हुई थी घटना

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-49 की पुलिस टीम और बदमाशों से मुठभेड़ के बीच आज रविवार सुबह मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में मेंहदी हसन को चाकू मारकर बाइक से घसीटने वाले दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचने में सफलता पाई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस हिरासत के दौरान बदमाशों से यह मुठभेड़ हुई है। थाना सेक्टर-49 पुलिस और बीती रात्र को ग्राम बरौला में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोपी अनुज और नितिन से आज सुबह बरौला पुलिया के पास मुठभेड़ हुई। इसमें दोनों बदमाश अनुज और नितिन घायल हो गए। अनुज और नितिन ने कल शनिवार को खौफनाक मौत की घटना को अंजाम दिया था।

मेहंदी हसन की इलाज के दौरान हुई मौत

दोनों ने मेहंदी हसन नामक व्यक्ति को पहले चाकू मारा फिर मोटरसाइकिल से घसीटा था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बताया जाता है कि चाकू मरने के बाद मेहंदी हसन को तब तक बाइक में बांधकर घुमाया गया जब तक कि उसकी जान नहीं चली गई।

इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और इनको आला कत्ल की बरामद के लिए पुलिस टीम लेकर के जा रही थी। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

इस दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें दोनों अभियुक्त अनुज और नितिन घायल हुए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियुक्त पंजीकृत किया है।

Back to top button