बिहार में आज बनेगी एनडीए सरकार, नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समय

पटना। बिहार में आज महागठबंधन सरकार का टूटना लगभग तय है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। नीतीश कुमार किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं।

सियासी संकट के बीच आरजेडी (RJD) भी लगातार बैठक बुला रही है। सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आ रही है कि आरजेडी सरकार बचाने के लिए जीतन राम मांझी को बड़ा ऑफर दे सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर जानकारी आना बाकी है।

इससे पहले कल तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हमलोग इज्जत करते हैं और आगे भी इज्जत करते रहेंगे।

विशेष विमान से आ रहे जेपी नड्डा, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे सम्मिलित

बिहार में एनडीए ( राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की नई सरकार एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में दोपहर बाद शपथ लेगी। 10 बजे बाद भाजपा विधायकों के समर्थन पत्र को पार्टी नेतृत्व नीतीश कुमार को सौंपेगा। इसके बाद नीतीश कुमार महागठबंधन के नेता एवं मुख्यमंत्री पद से त्यात्र पत्र देकर राज्यपाल से नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

दोपहर बाद नई सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में शपथ लेगी। ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने विशेष विमान से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना पहुंच रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा चिराग पासवान को साथ लेकर पटना आ रहे हैं। दोपहर तीन बजे उनका पटना आने का कार्यक्रम है। रात नौ बजे वापस लौट जाएंगे। आज रविवार को भाजपा एवं जदयू कोटे से दो- दो मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, एक विधायक को जीतनराम मांझी की पार्टी हम से मंत्री बनाया जाएगा।

Back to top button