राजीव गांधी की हत्या के मामले में बरी संथन की मौत, चेन्नई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

चेन्नई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में रिहा किए गए दोषी संथन की मौत हो गई है। संथन ने चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में अंतिम सांस ली है।

चेन्नई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के मामले में बरी किए गए दोषी संथन का चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान संथन की मौत हो गई।

बुधवार सुबह हुई मौत

अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार, संथन को लीवर से संबंधित बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था डॉक्टरों के अनुसार, बुधवार सुबह संथन ने राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल में अंतिम सांस ली।

साल 2022 में रिहा हुआ था संथन

उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी हत्या मामले में दोषी ठहराए गए संथन को साल 2022 में बरी कर दिया गया था। संथन श्रीलंकाई नागिरक था।

Back to top button