कांग्रेस को झटके पर झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी BJP में शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस पार्टी को चुनाव से पहले एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। तमाम बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने के क्रम में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भी कांग्रेस को झटका दिया है।

कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने भोपाल स्थित पार्टी कार्यालय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे सुरेश पचौरी

बता दें कि, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी आज भाजपा में शामिल हुए हैं। बता दें कि सुरेश पचौरी, गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे। उन्होंने UPA सरकार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। साथ ही वह चार बार राज्यसभा सांसद भी रहे हैं।

धार सीट से सांसद रहे गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी

इसके अलावा आदिवासी नेता गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी तीन बार कांग्रेस के टिकट पर धार सीट से सांसद चुने गए। 1990 में वह भाजपा विधायक के रूप में चुने गए थे, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

Back to top button