उप्र: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर ED का शिकंजा, 13 ठिकानों पर की छापेमारी

लखनऊ/ अमेठी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत गुरुवार को उप्र, दिल्ली और महाराष्ट्र में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। उप्र में लखनऊ और अमेठी, महाराष्ट्र में मुंबई और दिल्ली में कुल 14 परिसरों पर छापेमारी जारी है।

सूत्रों ने बताया कि लखनऊ में प्रजापति के घर पर छापेमारी की जा रही है। ईडी द्वारा 2021 में दर्ज किया गया मनी लॉन्ड्रिंग मामला, उत्तर प्रदेश सतर्कता विभाग की एफआईआर के बाद सामने आया है, जिसमें गायत्री प्रजापति और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ अवैध रेत खनन और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप हैं।

ईडी ने जनवरी में प्रजापति, उनके परिवार के सदस्यों और सहयोगियों के 13 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के मुंबई के चार फ्लैट और लखनऊ में कई भूमि जब्त की थी। ईडी द्वारा तलाशी लेने के बाद यह कार्रवाई हुई।

ED ने कहा क‍ि था क‍ि उत्तर प्रदेश के खनन मंत्री के पद पर रहते हुए प्रजापति ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग किया और अपने परिवार के सदस्यों और अन्य करीबी सहयोगियों और मित्रों के नाम पर आय के स्रोत से अधिक बड़ी संपत्ति अर्जित की, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोतों के अनुरूप नहीं थी।

आरोप लगाया गया है कि पूर्व मंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान परिवार के सदस्यों ने विभिन्न “काल्पनिक और दिखावटी” लेनदेन के माध्यम से उत्पन्न अवैध धन को सफेद किया और कई संपत्तियां हासिल कीं।

अमेठी में प्रजापति व उनकी करीबी गुड्डा देवी के घर छापा

सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर गुरुवार की सुबह छह बजे प्रवर्तन निदेशालय ईडी टीम छापामारी करने पहुंची। प्रवर्तन निदेशालय की तीन टीम बेनामी संपत्ति से जुड़े अभिलेखों को खंगाल रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री की करीबी गुड्डा देवी के घर पर भी छापामारी कर ईडी पूछताछ कर रही है। लखनऊ स्थित आवास पर भी छापामारी किए जाने की बात सामने आ रही है।

केंद्रीय पुलिस बल के साथ गुरुवार की सुबह छह बजे प्रवर्तन निदेशालय की टीम शहर के आवास विकास स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति व वर्तमान सपा विधायक महाराजी प्रजापति तथा पूर्व मंत्री की करीबी गंगागंज निवासी गुड्डा देवी के घर पहुंची। टीम विधायक महाराजी प्रजापति, छोटा पुत्र अनुराग व पर‍िजनों ने अर्जित बेनामी संपत्ति के बावत अलग-अलग पूछताछ कर रही है।

करीबी गुड्डा देवी की बेनामी संपत्ति के की जानकारी ले रही है। लखनऊ स्थित आवास पर छापामारी कर बड़े बेटे अनिल व बहू से पूछताछ करने की बात सामने आ रही है। बाहर खड़े केंद्रीय पुलिस बल के जवान घर में किसी को प्रवेश देने से रोक रहे है। प्रवर्तन निदेशालय की टीम की छापामारी से शहर में चर्चा माहौल है।

Back to top button