
चंडीगढ़। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी अकेले चुनाव लड़ेंगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इसकी जानकारी एक्स पर दी। पंजाब में शिरोमणी अकाली दल और भाजपा के गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं, मगर सुनील जाखड़ ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। एक्स पर जारी एक वीडियो में जाखड़ ने कहा कि भाजपा पंजाब में अकेले ही लोकसभा चुनव लड़ेगी।
गठबंधन को लेकर चल रही थी बातचीत
पंजाब के लोगों को लंबे समय से उम्मीद थी कि प्रदेश में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन होगा। गठबंधन की कयासों के बीच शिरोमणि अकाली दल ने एमएसपी और बंदी सिखों जैसी कई शर्तें सामने रख दी। जिसके बाद दोनों पार्टियों में गठबंधन की राह मुश्किल नजर आने लगी।