महाकाल मंदिर में मना रंगपंचमी का पर्व, भगवान को चढ़ाया गया एक लोटा रंग

उज्जैन। उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में आज रंगपंचमी का त्योहार मनाया गया है। पुजार‍ियों ने सुबह चार बजे हुई भस्म आरती में भगवान महाकाल को एक लोटा रंग अर्पित किया। जो केसर और टेसू के फूलों से बना था।

रंगपंचमी के पर्व में नहीं हुआ गुलाल का इस्तेमाल

बता दें कि महाकाल मंदिर में होली के दिन भस्म आरती के दौरान आग लग गई थी। इस कारण आज जब महाकाल मंदिर में रंगपंचमी का त्योहार मनाया गया। उस दौरान रंगों का इस्तेमाल नहीं किया गया। महाकाल मंदिर प्रशासन ने रंगपंचमी पर पुजारी, पुरोहित और भक्तों के होली खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

आज निकाला जाएगा महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह

मंदिर की परंपरा अनुसार, आज महाकालेश्वर ध्वज चल समारोह निकाला जाएगा। मंदिर सम‍ित‍ि के अनुसार, रंगपंचमी पर्व की परंपरा निभाने के लिए महाकाल मंदिर समिति ने पुजारियों और पुरोहितों को एक लोटा रंग उपलब्ध कराया।

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लगी थी आग

महाकाल मंदिर में होली के दिन भस्म आरती के दौरान गुलाल उड़ाने के बाद गर्भगृह में आग लग गई थी। इस हादसे में महाकाल के पुजारियों और सेवकों समेत 14 लोग घायल हुए थे। फिलहाल घटना की रिपोर्ट आने के बाद मंदिर प्रशासक को बदल दिया गया है।

Back to top button