इस तारीख से प्रारंभ हो रहा है नवरात्र, व्रती इन बातों का रखें ध्यान; जानें नियम

नई दिल्ली। हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व नवरात्र माना गया है। यह पर्व मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यह त्योहार पूरे देश में भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाता है। भक्त देवी का आशीर्वाद पाने के लिए उपवास करते हुए उनके नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करते हैं। इस साल नवरात्र की शुरुआत 9 अप्रैल, 2024 से हो रही है।

नवरात्र व्रत में इन बातों का रखें ध्यान

व्रती नवरात्र के दौरान जल्दी उठें और पवित्र स्नान करें।

नौ दिनों के व्रत के दौरान भक्तों को शराब, तंबाकू और मांसाहारी भोजन के सेवन से बचना चाहिए।

नवरात्र के व्रत के दौरान नाखून काटने, बाल कटवाने या दाढ़ी काटने से बचना चाहिए।

कुट्टू, सिंघाड़े का आटा, दूध, साबूदाना, आलू और फलों का सेवन व्रती कर सकते हैं।

इस व्रत में सरसों का तेल और तिल का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। हालांकि मूंगफली का तेल और घी का उपयोग किया जा सकता है।

रोजाना उपयोग वाले नमक के सेवन से बचना चाहिए, जबकि सेंधा नमक का उपयोग किया जा सकता है।

व्रतियों को दिन में सोने से बचना चाहिए।

साधक को हमेशा साफ कपड़े पहनने चाहिए और चमड़े से बने कपड़ों व चीजों से दूर रहना चाहिए। साथ ही काले कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए।

बच्चों, गर्भवती महिलाओं व गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को व्रत रखने से बचना चाहिए।

नवरात्रि के इन नौ दिनों के दौरान, मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करना चाहिए।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी की सटीकता की गारंटी नहीं है। उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Back to top button