सलमान खान के घर गोली चलाने वाले दोनों शूटर्स गिरफ्तार, गुजरात में छिपे थे आरोपी

मुंबई। क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की घटना में शामिल दो आरोपियों को सोमवार, 15/16 अप्रैल की देर रात को दो बजे गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम निवासी विक्की साहब गुप्ता (24) और बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही निवासी सागर श्रीजोगेंद्र पाल (21) के रूप में हुई है। इन्होंने बताया कि जो बंदूक घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की थी, उसे सूरत की नदी में फेंक दिया था।

आज सुबह उन दोनों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है, जिसके बाद सुबह उन्हें मुंबई लाया जा रहा है जहां इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन आरोपियों को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य बताया गया है।

दोनों आरोपियों के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए एक दर्जन से ज्यादा की टीमें बनाईं। कुछ टीमें छापेमारी के लिए बिहार, राजस्थान और दिल्ली गईं थीं। वहीं, गुजरात पुलिस से भी किया गया था और वहां भी टीम भेजी गई थीं। और काफी खोज करने के बाद आरोपी और सागर की गिरफ्तारी हो सकी।

इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल हुई थी बरामद

मुंबई पुलिस ने बताया था कि सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले दोनों आरोपी महीनेभर पहले मुंबई आए थे और यहां उन्होंने नवी मुंबई के पनवेल इलाके में किराए पर कमरा लिया था। इसके बाद दोनों ने रेकी की और उसके बाद मामले को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने मोटरसाइकिल को घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर माउंट मैरी चर्च के पास छोड़कर भाग गए थे। जब उसकी पड़ताल हुई तो पता चला कि जिस शख्स के नाम पर वो रजिस्टर्ड थी, उसने हाल ही में किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी थी।

Back to top button