अमेठी-रायबरेली से राहुल-प्रियंका ने चुनाव लड़ने से किया इनकार! अब क्या करेगी कांग्रेस

अमेठी/रायबरेली। राहुल और प्रियंका गांधी के अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने को लेकर बड़ी खबर आई है। सूत्रों के अनुसार गांधी परिवार के दोनों सदस्यों ने यहां से लड़ने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस पार्टी अब उत्तर प्रदेश की इन 2 सीटों को लेकर बड़ा निर्णय लेने वाली है।

रिपोर्ट के अनुसार राहुल और प्रियंका दोनों ही पारिवारिक गढ़ से चुनाव लड़ने को लेकर अनिच्छुक हैं। दोनों नेताओं ने अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ने से इनकार किया है। इससे पहले दावा किया जा रहा था कि राहुल गांधी एक मई को अमेठी से नामांकन फाइल कर सकते हैं। वहीं प्रियंका की चर्चा रायबरेली से थी।

कांग्रेस का गढ़ रही है अमेठी सीट

अमेठी सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। 1967 से हुए आम चुनावों में 13 बार कांग्रेस और दो बार बीजेपी ने यहां से जीत हासिल की है। 2004, 2009 और 2014 में राहुल गांधी लगातार यहां से जीतकर संसद पहुंचे थे। 2019 के चुनाव में बीजेपी की स्‍मृति इरानी से उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था।

रायबरेली शिफ्ट हुईं सोनिया गांधी

अमेठी लोकसभा सीट पर 1980 में संजय गांधी ने चुनाव जीता था। इसके बाद 1984, 1989, 1991 में पूर्व पीएम राजीव गांधी ने जीत दर्ज की थी। 1999 में सोनिया गांधी अमेठी से चुनाव लड़ीं और जीती भी।

इसके बाद सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरने लगीं। वहां से वह 2004, 2009, 2014 और 2019 में लगातार सांसद चुनी गईं। 2024 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी रायबरेली से नहीं लड़ रही हैं।

Back to top button