रांची में ED की बड़ी कार्रवाई,मंत्री के PS के घर छापामारी; 25 करोड़ कैश बरामद

रांची। झारखंड की राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने आज फिर से सुबह-सुबह दस्‍तक दी है। टीम राज्‍य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के यहां पहुंची हुई है।

उनके ठिकाने पर छापामारी के दौरान टीम को 25 करोड़ रुपये कैश मिले हैं। टीम पुंदाग के सेल सिटी भी पहुंची हुई है। यहां वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में छापमारी चल रही है।

राज्‍य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के PS (निजी सचिव) संजीव कुमार लाल के रांची स्थित घर पर ताबड़तोड़ छापामारी की खबर सामने आ रही है। इस दौरान टीम को 25 करोड़ रुपये नकद मिले हैं।

इसके अलावा, पुंदाग के सेल सिटी में भी ED की टीम पहुंची हुई है। वहां पथ निर्माण विभाग से जुड़े इंजीनियर के यहां छापमारी चल रही है।

प्रारंभिक सूचना है कि 23 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार ग्रामीण कार्य विभाग के तत्‍कालीन मुख्‍य अभियंता वीरेंद्र राम से जुड़े मामले में यह छापमारी चल रही है। वीरेंद्र राम के पास सवा सौ करोड़ की संपत्ति का ईडी ने खुलासा किया था।

Back to top button