कांग्रेस ने भी गलतियां की: राहुल गांधी का कबूलनामा, पार्टी में बदलाव को लेकर दिए संकेत

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखनऊ में मोदी सरकार के खिलाफ निशाना साधा। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को समृद्ध भारत फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि राजनीति में दो तरह के लोग होते हैं।

एक, जो सुबह से शाम तक सत्ता के लिए दौड़ते हैं। सच्चाई नहीं स्वीकार करते हैं। बस किसी भी तरह सत्ता में आ जाएं, इसी में लगे रहते हैं। दूसरे वे लोग होते हैं जो सच्चाई सामने दिख रही है उसको स्वीकार करते हैं। आंबेडकर, गांधी, बुद्ध, पेरियार ने यही किया।

मेरी पार्टी ने भी गलतियां की….

ग्रेस नेता ने इस कार्यक्रम में एक ऐसी बात कही, जिसपर काफी राजनीतिक चर्चा हो रही है। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी ने भी गलतियां की हैं और उन्हें भविष्य में अपनी राजनीति बदलनी होगी। ये बात मैं कांग्रेस पार्टी से होते हुए कह रहा हूं। हालांकि, उन्होंने इस बात का जिक्र नहीं किया कि कांग्रेस ने क्या गलतियां की। 

मुझसे डिबेट नहीं करना चाहते पीएम

राहुल गांधी ने कहा कि वो पीएम मोदी के साथ डिबेट करने के लिए तैयार थे, लेकिन उन्हें पता था कि पीएम मोदी उनके साथ डिबेट नहीं करेंगे। राहुल गांधी ने ये भी दावा किया कि लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा 180 से कम सीटों पर सिमट जाएगी।

90 प्रतिशत आबादी को समान भागीदारी नहीं दी जाती

उन्होंने आगे कहा कि 90 प्रतिशत आबादी एससी/एसटी, ओबीसी, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और सामान्य समुदाय के गरीबों की है, जिन्हें समान भागीदारी नहीं दी जाती है। अगर देश को मजबूत करना है, तो 90 फीसदी को शामिल किए बिना ऐसा नहीं किया जा सकता।

अगर आप कहते हैं कि 90 फीसदी नौकरशाही, खेल, मीडिया, न्यायपालिका और यहां तक कि सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी नहीं आएंगे, तो आप कौन सी महाशक्ति बनेंगे।” क्या आप 10 प्रतिशत आबादी को महाशक्ति बनाना चाहते हैं?”

Back to top button