लोकसभा चुनाव 2024: एनडीए ने बनाई बढ़त, रुझानों में 250 पार; अमेठी से स्मृति ईरानी आगे

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती शुरू हो गई है और रुझान भी मिलने शुरू हो गए हैं। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है।

यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे।

वाराणसी से पीएम मोदी आगे

उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री आगे चल रहे हैं।

चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं।

तिरुवनंतपुरम से थरूर पीछे

केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के शशि थरूर पीछे चल रहे हैं।

शुरुआती बढ़त के बाद बारामती सीट से सुप्रिया सुले पीछे हो गई हैं।

डिब्रूगढ़ सीट से केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल आगे चल रहे हैं।

गांधीनगर से अमित शाह आगे

गांधीनगर से अमित शाह आगे चल रहे हैं।

आगरा से भाजपा के एसपी सिंह बघेल आगे।

भाजपा नेता मोदी, शिवराज, गडकरी, रूडी आगे चल रहे हैं।

दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा आगे

दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा पीछे चल रहे हैं।

एनडीए 115, INDIA  गठबंधन 57 सीटों पर आगे चल रहा है।

राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों पर आगे

राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों वायनाड और रायबरेली पर आगे चल रहे हैं। हरियाणा में भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर और नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं।

Back to top button