लोकसभा चुनाव 2024: उप्र में भाजपा को बड़ा झटका; रुझानों में एनडीए- INDIA में कड़ी टक्कर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के रुझान मिलने शुरू हो गए हैं। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है।

यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे।

गाजियाबाद से अतुल गर्ग नौ हजार वोटों से आगे

चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे तक गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के अतुल गर्ग करीब नौ हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस की डॉली शर्मा हैं।

यूपी में भाजपा को बड़ा झटका, 33 सीटों पर सपा आगे

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े नौ बज तक उत्तर प्रदेश में 33 सीटों पर सपा आगे चल रही है। वहीं भाजपा 28 सीटों पर आगे है। कांग्रेस 7 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं रालोद एक सीट पर आगे चल रही है।

यूपी की मेरठ सीट से अरुण गोविल पीछे

उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल पीछे चल रहे हैं।

वाराणसी से पीएम मोदी आगे

उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री आगे चल रहे हैं।

राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों पर आगे

राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों वायनाड और रायबरेली पर आगे चल रहे हैं।

कन्नौज,घोसी सीट पर विपक्षी गठबंधन आगे चल रहा है।

Back to top button