MP में 28 सीटों पर भाजपा को बढ़त, कमल नाथ के गढ़ में आगे निकली BJP; नकुल नाथ पीछे

भोपाल। आज सुबह 8 बजे से लोकसभा चुनाव में 542 सीटों ( कुल 543- सूरत में भाजपा निर्वि‍रोध विजयी) पर हुई वोटिंग की गणना होगी। इसके साथ ही यह तय होगा कि देश की सत्‍ता पर कौन काबिज होगा।

आज एमपी में कुल 29 सीटों पर मतगणना है तो वहीं छत्‍तीसगढ़ में कुल 11 सीटों पर काउंटिंग है। भाजपा दोनों राज्‍यों में इस बार पिछला प्रदर्शन दोहराने के इरादे से उतरी है तो वहीं कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन की उम्‍मीद से चुनाव लड़ा।

बहरहाल किसे कितनी सीटें मिलेंगी यह आज साफ हो जाएगा। मालूम हो कि पिछली बार एमपी में भाजपा को 28 सीटें मिली थी और कांग्रेस केवल छिंदावाड़ा में ही जीत सकी थी।

शंकर लालवानी 90 हजार वोटों से आगे

इंदौर में भाजपा प्रचंड जीत का इतिहास रचती नजर आ रही है। शंकर लालवानी 90 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर अभी तक नोटा को 16 हजार वोट मिले हैं।

MP में 28 सीटों पर भाजपा को बढ़त, CG में 6 सीटों पर BJP आगे

शुरुआती गिनती में भाजपा मध्‍य प्रदेश की 28 सीटों पर बढ़त बना रही है। वहीं, भाजपा का वोट शेयर भी 60 प्रतिशत से अध‍िक है।

कांग्रेस के दिग्‍विजय सिंह भी राजगढ़ से पिछड़ते जा रहे हैं। वहीं, छत्‍तीसगढ़ में भाजपा 6 सीटों पर आगे चल रही है तो चार पर कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है।

मंदसौर, शहडोल और खरगोन में भाजपा आगे

मंदसौर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता पहले राउंड में 5750 मतों से आगे चल रहे हैं। शहडोल लोकसभा सीट के लिए वोटों की गिनती चल रही है।

पहले राउंड की गणना में जैतपुर से भाजपा की हिमाद्री सिंह 1863 वोट से आगे। खरगोन लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। खरगोन सीट पर भाजपा के गजेंद्र सिंह पटेल 8274 वोट से आगे चल रहे हैं।

पूर्व सीएम दिग्‍विजय सि‍ह राजगढ़ में पि‍छड़े

राजगढ़ से कांग्रेस उम्‍मीदवार व पूर्व सीएम दिग्‍विजय सि‍ह पीछे चल रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा उम्‍मीदवार रोडमल नागर 3 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

उज्‍जैन-रतलाम में भाजपा आगे

उज्जैन लोकसभा सीट के लिए वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा के अनिल फिरोजिया आगे चल रहे हैं। वहीं आदिवासी बहुल क्षेत्र रतलाम में भी भाजपा आगे चल रही है।

गुना सीट पर ज्‍योतिरादित्‍य सिंध‍िया आगे

मप्र की हॉट सीट गुना से ज्‍योतिरा‍दित्‍य सिंध‍िया शुरुआती गिनती में आगे चल रहे हैं। यह क्षेत्र सिंध‍िया का गढ़ है। इस बार वे भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Back to top button