बिहार में मोदी सरकार के तीनों मंत्री और अमेठी से स्मृति भी पीछे, इन राज्यों में I.N.D.I.A. ने बनाई बढ़त

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के बाद आज भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना शुरू हो चुकी है और रुझानों में NDA ने फिर से बहुमत पा लिया है। I.N.D.I.A. अब पीछे हो गया है। एग्जिट पोल्स में फिर मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया गया था।

महाराष्ट्र के रुझानों में I.N.D.I.A को बढ़त

महाराष्ट्र के रुझानों में I.N.D.I.A को बढ़त मिलती दिख रही है। एनडीए को बड़ा नुकसान हो रहा है।

स्मृति ईरानी अमेठी से चल रही पीछे

रुझानों में अमेठी से स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरीलाल 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

यूपी के रुझानों में समाजवादी पार्टी 34 सीटों पर आगे

यूपी के रुझानों में समाजवादी पार्टी 34 सीटों पर आगे चल रही है। यहां I.N.D.I.A गठबंधन 42 सीटों पर आगे है।

हरियाणा में बड़ा उलटफेर, भाजपा से आगे निकली कांग्रेस

हरियाणा में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस भाजपा से आगे निकल गई है। कांग्रेस 5, भाजपा 4 तो AAP 1 सीट पर आगे है।

कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमला

कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये रुझान बताते हैं कि वर्तमान पीएम भूतपूर्व प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। यह उनकी नैतिक और राजनीतिक हार है।

कंगना रनौत मंडी से चल रही आगे

कंगना रनौत मंडी लोकसभा सीट से आगे चल रही हैं। यहां विक्रमादित्या सिंह पीछे चल रहे हैं।

Back to top button