T20 WC: राशिद ब्रिगेड ने कर दिया ‘खेला’, न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के 14वें मैच में न्यूजीलैंड को हराकर अफगानिस्तान ने इतिहास रच दिया है। अफगान‍िस्तान ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह से शिकस्त देते हुए वर्ल्ड कप में एक और बड़ा उलटफेर किया।

मैच में अफगान‍िस्तान ने 84 रनों से जीत दर्ज की। यह पहली बार है जब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को मात दी है।

टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अफगान‍िस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 का स्कोर खड़ा किया। गुरबाज ने शानदार 80 रन की पारी खेली।

जवाब में न्यूजीलैंड की टीम महज 75 रन पर ही सिमट गई। राशिद खान और फजलहक फारूकी ने चार-चार विकेट लिए। नबी को दो विकेट मिले। न्यूजीलैंड के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाए। अफगानिस्तान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्ज की पहली जीत

अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली बार हराया है। वहीं, यह टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार भी है।

वहीं, न्यूजीलैंड पर अफगान‍िस्तान की टी20 क्रिकेट इत‍िहास में यह पहली जीत है। इस टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले युगांडा को धूल चटाई थी।

टी20 विश्वकप में AFG के लिए सबसे बड़ा जीत अंतर (रनों के हिसाब से)

130 बनाम SCO, शारजाह, 2021

125 बनाम युगांडा, प्रोविडेंस, 2024

84 बनाम NZ, प्रोविडेंस, 2024*

62 बनाम NAM, अबू धाबी, 2021

T20 विश्वकप में किसी पूर्ण सदस्य टीम द्वारा बनाए गए सबसे कम स्कोर

55 – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, 2021

60 – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, चटगाँव, 2014

70 – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, कोलकाता, 2016

72 – बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई, 2021

75 – न्यूजीलैंड बनाम AFG, प्रोविडेंस, 2024*

Back to top button