18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से, विपक्ष की सरकार को घेरने की तैयारी

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के पहला सत्र की शुरुआत आज से होने जा रही है। संसद का ये सत्र तीन जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर के पद पर नियुक्त किए गए सदन के वरिष्ठ सदस्य भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शपथ दिलाएंगी। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को सदन के सदस्य की शपथ दिलाएगे।

इसके बाद चेयर के सहयोगी सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। उसके बाद मंत्रियों व बाकी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। मोदी सरकार 3.0 का संसद में पहला सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। इंडी गठबंधन इसकी तैयारी पहले ही कर चुका है।

इंडी गठबंधन के सांसद आज एक साथ लोकसभा में प्रवेश करेंगे

पहले सत्र में एकता को दिखाते हुए सभी इंडी गठबंधन के सांसद आज एक साथ लोकसभा में प्रवेश करेंगे। वे वहीं एकत्र होंगे जहां पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा रखी गई थी। वे संविधान की एक प्रति लेकर चलेंगे।

Back to top button