केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का देशभर में BJP मुख्यालयों के पास प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) देश भर में भाजपा मुख्यालयों विरोध प्रदर्शन करेगी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज शनिवार को AAP कार्यकर्ता भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

22 राज्यों में AAP कार्यकर्ता करेंगे विरोध प्रदर्शन

इसी तरह, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत 22 राज्यों में भाजपा मुख्यालय पर ‘‘आप’’ कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। आप का कहना है कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने वाली थी। तभी भाजपा की केंद्र सरकार ने सीबीआई से उन्हें गिरफ्तार करा लिया।

फर्जी मुकदमें लगाकर फंसाने की कोशिश

भाजपा, आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है और अरविंद केजरीवाल को चुनावों से दूर रखना चाहती है। इसीलिए केजरीवाल पर फर्जी मुकदमें लगाकर फंसाने की कोशिश कर रही है। पार्टी का कहना है कि भाजपा की केंद्र सरकार अपने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सभी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

सीबीआई ने पिछले दो सालों तक सीएम केजरीवाल को तथाकथित शराब मामले में आरोपी नहीं बनाया था। लेकिन जब भाजपा को लगा कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने वाली है, तो इन्होंने सीबीआई को आगे कर दिया।

इनका मकसद किसी केस की जांच करना नहीं है और न ही इन्हें कानून से कोई लेना-देना है। भाजपा चाहती है कि किसी भी तरह से केजरीवाल को जेल में रखा जाए, उन्हें चुनावों से दूर रखा जाए और आम आदमी पार्टी को खत्म किया जाए। इसलिए भाजपा अपने राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए केंद्रीय संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

Back to top button