स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, 3 लाख का इनामी ISIS आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। दरअसल, ISIS शाहनवाज मॉड्यूल के आतंकवादी की गिरफ्तारी की गई है। जिसकी पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। एनआईए ने उस पर 3 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने दी जानकारी

वह दरियागंज का रहने वाला है। दो साल से फरार चल रहा था। दिल्ल पुलिस के एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाहा ने इस बात की पुष्टि की है। एनआईए के केस में काफी समय से वांटेड चल रहा था।

शाहनवाज मॉड्यूल का है ये आतंकी

ये मॉड्यूल शाहनवाज का कहा जाता है। ये पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए भी काम करता है। दो साल पहले शाहनवाज मॉड्यूल देश में आतंकी वारदात की साजिश रच रहे थे। पुणे में तब गुप्त सूचना के आधार पर गश्त कर रही पुलिस ने इमरान और कुछ अन्य को पकड़ लिया था। उस दौरान इमरान भाग गया था।

Back to top button