Paris Paralympics: भारत के दो मेडल पक्के, बैडमिंटन में होगा कमाल; जानिए आज का शेड्यूल

पेरिस। पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में भारत के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। कई भारतीय खिलाड़ी पांचवें दिन मेडल मैचों में हिस्सा लेंगे जिसमे से कई मेडल पक्के नजर आ रहे हैं। टोक्यो में गोल्ड मेडल जीतने वाले भालाफेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल भी आज चुनौती पेश करेंगे।

बैडमिंटन में भारत के दो मेडल पक्के हैं। गोल्ड मेडल मैच में नितेश कुमार और सुहस यतिराज आज कोर्ट पर उतरेंगे। ये दोनों हारते भी हैं तो सिल्वर मेडल के साथ लौटेंगे।

वहीं बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम मैच में सिवाराजन और नित्या की जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल मैच में उतरेगी। ये जोड़ी जीत गई तो भारत की झोली में एक और मेडल आ जाएगा।

भारत का आज का शेड्यूल

निशानेबाजी:

मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1 (क्वालिफिकेशन प्रिसिजन): (निहाल सिंह और आमिर अहमद भट) — 12.30 बजे

मिश्रित 25 मीटर पिस्टल SH1 (क्वालिफिकेशन रैपिड): (निहाल सिंह और आमिर अहमद भट) — 4.30 बजे

मिश्रित 25 मीटर SH1 पिस्टल (फाइनल): 8.15 बजे (अगर क्वालिफ़ाई हो)

एथलेटिक्स:

पुरुषों की डिस्कस थ्रो F56 (फाइनल): योगेश कथुनिया — 1.35 बजे

पुरुषों की भाला फेंक F64 (फाइनल): संदीप संजय सरगर, सुमित अंतिल, संदीप — 10.30 बजे

महिलाओं की डिस्कस थ्रो F53 (फाइनल): कंचन लखानी — 10.34 बजे

महिलाओं की 400 मीटर T20 (राउंड 1): दीप्ति जीवनजी — 11.34 बजे दोपहर

तीरंदाजी:

मिश्रित टीम कंपाउंड ओपन (क्वार्टर फाइनल): 8.40 बजे

बैडमिंटन:

मिश्रित युगल SH6 (कांस्य पदक मैच): शिवराजन सोलाईमलाई/निथ्या सुमाथी सिवन बनाम सुभान/मार्लिना (इंडोनेशिया) — दोपहर 1.40 बजे से पहले नहीं

पुरुष एकल SL3 (स्वर्ण पदक मैच): नितेश कुमार बनाम बेथेल डैनियल (ग्रेट ब्रिटेन) — दोपहर 3.30 बजे।

पुरुष एकल SL4 (स्वर्ण पदक मैच): सुहास लालिनाकेरे यतिराज बनाम लुकास माजुर (फ्रांस) – रात 9.40 बजे

पुरुष एकल SL4 (कांस्य पदक मैच): सुकांत कदम बनाम फ्रेडी सेतियावान (इंडोनेशिया) – रात 9.45 बजे।

Back to top button