बॉक्स ऑफिस पर सनम तेरी कसम का राज, 2 दिन में तोड़ा 9 साल पुराना रिकॉर्ड

नई दिल्ली। सिनेमाघरों में नई फिल्मों की जगह आजकल पुरानी फिल्मों का क्रेज दिखाई दे रहा है। जो फिल्में अपनी ओरिजिनल रिलीज में ज्यादा नहीं चलीं, वो री-रिलीज में धमाल मचा रही हैं। लैला-मजनू और तुम्बाड के बाद इन दिनों सिनेमाघरों में सिर्फ सनम तेरी कसम का राज चल रहा है।

सनम तेरी कसम 5 फरवरी 2016 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के गाने और कहानी नई थी, लेकिन क्रिटिक्स ने इसे मिक्स रिव्यूज दिए थे।

फिल्म उस वक्त असफल साबित हुई थी। मगर आज यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद में शामिल है। दिल छू लेने वाली कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ लग गई है।

सनम तेरी कसम का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनम तेरी कसम को 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया था। फिल्म ने दो दिन के अंदर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।

पहले दिन इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां 4 करोड़ रुपये से खाता खोला था, वहीं अब दूसरे दिन भी इसने ताबड़तोड़ बिजनेस किया है। फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस लिहाज से दो दिन का कलेक्शन करीब 9 करोड़ रुपये हो गया है।

सनम तेरी कसम ने तोड़ा रिकॉर्ड

सनम तेरी कसम ने री-रिलीज के मात्र दो दिन के अंदर अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 9 साल पहले इस फिल्म ने लाइफटाइम कलेक्शन 9 करोड़ रुपये किया था और री-रिलीज में इसने दो दिन में ही 9 करोड़ कमा लिए हैं।

Back to top button