
नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर ये साल विक्की कौशल है, ऐसा कहना शायद अब बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। उनकी 14 फरवरी को रिलीज हुई छावा को सिनेमाघरों में लगे हुए दो महीने जल्द ही पूरे होने वाले हैं, लेकिन फिल्म टस से मस होने का नाम ले रही है।
सलमान खान की ‘सिकंदर’ से उम्मीद थी कि वह छावा का शिकार करेगी, लेकिन इसका अपोजिट ही देखने को मिला। 54 दिन पहले रिलीज हुई छावा सिकंदर पर भारी पड़ती हुई दिखाई दी।
सिकंदर के अब सिनेमाघरों में अपना दम दिखाने के लिए सनी देओल की जाट भी आज रिलीज हो चुकी है। अब आने वाले समय में जाट बॉक्स ऑफिस से छावा का सफाया कर पाएगी या नहीं, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल तो विक्की कौशल की फिल्म को बॉक्स ऑफिस की गद्दी से उतारना बेहद ही मुश्किल हो रहा है। 55वें दिन बुधवार को भी फिल्म ने कमाल का बिजनेस किया है।
55वें दिन भी छावा ने दिखाया बॉक्स ऑफिस पर जलवा
छावा की तूफानी रफ्तार 55वें दिन भी नहीं थमी। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, 54वें दिन छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 40 लाख का सिंगल डे कलेक्शन किया था।
वहीं 55वें दिन बुधवार को फिल्म ने सिकंदर और जाट की मौजूदगी में 35 लाख रुपए के आसपास हिंदी भाषा में कमाई की है। फिल्म का हिंदी भाषा में टोटल कलेक्शन 583.68 करोड़ तक हो चुका है, जबकि तेलुगु में मूवी ने 26 दिन तक कमाई की और टोटल 15.87 करोड़ की कमाई कर ली है।
इंडिया में छावा का नेट कलेक्शन
छावा ने तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं को मिलाकर इंडिया में नेट कलेक्शन 603.35 करोड़ के आसपास का नेट कलेक्शन किया है। वहीं दुनियाभर में विक्की कौशल की ऐतिहासिक फिल्म ने 804.85 करोड़ का बिजनेस किया है।