थायरॉइड की बीमारी में वरदान हैं ये फूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल

नई दिल्‍ली। आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में लोग अपनी सेहत का सही तरीके से ख्‍याल नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में वे कई तरह की बीमारि‍यों का श‍िकार हो रहे हैं।

जब खानपान सही नहीं होता है तो शरीर में जरूरी पोषक तत्‍वों की कमी हो जाती है। ऐसे में थायरॉइड आज के समय में होने वाली एक आम बीमारी बन गई है। इस बीमारी में शरीर को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसमें दवाओं के अलावा पौष्टिक खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल का ख्याल रखना जरूरी है। हमारी डाइट ही हमें सेहतमंद रखने में मददगार साब‍ित हो सकती है। कुछ फूड आइटम्स ऐसे हैं, जिन्‍हें खाने से थायरॉइड को कम करने में मदद मि‍ल सकती है।

आयोडीन से भरपूर चीजें

नार‍ियल

कच्चा नारियल, हमें कई तरह के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ पहुंचाने में मददगार है।इसके अलावा ये थायरॉइड की समस्या को भी कम करने में सहायक है। ऐसे में आपको नार‍ियल जरूर खाना चाह‍िए। इसे आप कच्चा भी खा सकते हैं, चाहें तो चटनी या लड्डू भी बनाकर खा सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म सही रहता है।

सेब

सेब सेहत के ल‍िए रामबाण से कम नहीं है। इसे रोजाना खाएंगे तो थायरॉयड के खतरे को कम करने में मदद म‍िलेगी। इसके अलावा यह वजन कम करने और ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रखने में भी मदद करता है। सेब आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे थायरॉयड ग्‍लैंड को अच्छी तरह से काम करने में मदद म‍िलती है।

आंवला

आंवला में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आंवला थायरॉइड में बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए सुबह के समय आंवले के पाउडर को शहद के साथ खाना या फिर आंवले के जूस को गुनगुने पानी के साथ ल‍िया जा सकता है। आप आंवले का मुरब्‍बा भी खा सकते हैं। आंवला कैंडी भी बाजार में म‍िल जाएंगे।

हरी सब्जियां

थायरॉइड को कम करने के ल‍िए आपको अपनी डाइट में हरी सब्‍ज‍ियों को जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। ये न स‍िर्फ थायरॉइड के र‍िस्‍क काे कम करेंगे बल्कि आपके शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी को पूरा करेंगे।

इनसे करें परहेज

थायरॉइड की समस्या होने पर कुछ चीजों से दूरी बनाना ही बेहतर होता है। आपको कुछ ऐसी चीजाें से बचने की जरूरत है जिनमें गोइट्रोजेन हो सकते हैं। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड भी सीमित मात्रा में लेना चाहिए। अगर आपको थायरॉयड की समस्या है तो केक, कुकीज, चिप्स को भूल से भी न खाएं।

थायराइड के लक्षण

वजन कम होना या तेजी से बढ़ना

हाथ पैरों में कंपन्‍न

नींद न आना

शरीर में जकड़न

ज्यादा भूख लगना

ज्यादा पसीना आना

पीरियड्स आने में गड़बड़ी

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के परेशानी हो तो अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Back to top button