
आगरा। उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने ज्वेलर्स की हत्या और लूट कांड के आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है। जबकि उसके भाई को पकड़ने की सूचना है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, पुलिस जांच में जुटी है। मंगलवार सुबह बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई।
जानकारी के अनुसार, श्री बालाजी ज्वैलर्स के शोरूम में चार दिन पहले हुई सनसनीखेज लूट और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी बिचपुरी के मघटई के रहने वाले अमन को ढेर कर दिया।
पुलिस ने मंगलवार सुबह सिकंदरा थाना इलाके में अंसल एपीआई के पास बदमाशों को घेर लिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस पर एक बदमाश को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया।
सिकंदरा में दो मई को बाइक सवार दो बदमाशों ने बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में लूटपाट की थी। 22 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात लूटे थे। शोरूम पर सेल्स गर्ल रेनू और एक अन्य ग्राहक युवती मौजूद थीं।
बदमाशों ने भागते समय शोरूम के सामने ही सराफा कारोबारी योगेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से कारोबारियों में आक्रोश है। पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था।
पुलिस ने मंगलवार सुबह सिकंदरा थाना इलाके में अंसल एपीआई के पास बदमाशों को घेर लिया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस पर एक बदमाश को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया।
सिकंदरा में दो मई को बाइक सवार दो बदमाशों ने बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में लूटपाट की थी। 22 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात लूटे थे। शोरूम पर सेल्स गर्ल रेनू और एक अन्य ग्राहक युवती मौजूद थीं।
बदमाशों ने भागते समय शोरूम के सामने ही सराफा कारोबारी योगेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से कारोबारियों में आक्रोश है। पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था। इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे में लगी टीमों के हाथ पुख्ता सुराग लगे।
पुलिस टीमों ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले। CCTV की मदद से पुलिस टीमें बिचपुरी ब्लॉक के एक गांव तक पहुंच गईं। बदमाश वारदात के बाद यहां पहुंचे थे। एक फुटेज में बदमाशों के तीसरे साथी का चेहरा साफ नजर आ गया।
इसके बाद पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र की मदद से बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस को बदमाशों के नाम और पते भी पता चल गए लेकिन बदमाश अपने घरों से भाग निकले। पुलिस ने उनके तीन साथियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की गई।
वहीं मंगलवार सुबह अमन नाम के बदमाश को पुलिस ने घेर लिया। घेराबंदी होते ही बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाश को ढेर कर दिया।