
हैदराबाद। मिस वर्ल्ड 2025 का आज फाइनल है। हैदराबाद के हाइटेक्स प्रदर्शनी सेंटर में होने वाले इस फाइनल में सभी की निगाहें भारत को रिप्रजेंट करने वाली नंदिनी गुप्ता पर हैं।
पूरा देश नंदिनी के जीत की दुआएं कर रहा है। इस बीच अब नंदिनी को उनके परिवार और करीबियों ने भी शुभकामनाएं भेजी हैं।
माता-पिता ने दीं शुभकामनाएं
फेमिना मिस इंडिया और नंदिनी गुप्ता के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में नंदिनी गुप्ता के माता-पिता, भाई-बहन समेत सभी घरवालों ने उनके विजेता बनने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता और मां रेखा गुप्ता ने अपनी बीटिया को शुभकामनाएं दी हैं।
पिता ने जहां उन्हें ‘ऑल द बेस्ट मेरी लॉडो’ कहा, तो वहीं मां ने नंदिनी को चैंपियन बताते हुए उनकी जीत की शुभकामना की है।
भाई-बहन और दोस्तों ने बोला ‘ऑल द बेस्ट’
माता के पिता के अलावा नंदिनी के भाई-बहन और घर के अन्य सदस्यों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
बहन अनन्या गुप्ता ने कहा कि दीदी क्राउन को घर लेकर आओ। तो वहीं नंदिनी के भाई, अंकल और दोस्तों ने भी उन्हें मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए ऑल द बेस्ट बोला है।
करियर से जुड़े लोगों ने भी दीं बेस्ट विशेज
उनके करियर से जुड़े लोगों और करीबियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उनके मेकअप डिजाइन कोच, डाइट कोच, न्यूट्रीशियन कंसल्टेंट, लाइफ कोच और डांस कोच ने नंदिनी के जीत के लिए उन्हें बेस्ट विशेज दी हैं।