बेंगलुरु भगदड़ मामले में हुई पहली गिरफ्तारी, RCB के मार्केटिंग हेड गिरफ्तार

बेंगलुरु। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास मची भगदड़ के सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

FIR में गैर इरादतन हत्या जैसे गंभीर आरोप लगाया गया है। वहीं, कर्नाटक सीएम ने गिरफ्तारी के आदेश जारी किए हैं। इसी आदेश के तहत पहली गिरफ्तारी हुई है।

पुलिस ने बेंगलुरु एयरपोर्ट से RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को गिरफ्तार किया गया है। खबर की तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इन सभी से कब्बन पुलिस थाने में गहन पूछताछ की जा रही है।

11 लोगों की हुई थी मौत

गौरतलब है कि RCB द्वारा पहली बार IPL का खिताब जीतने के जश्न में शामिल होने के लिए बीते बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर लाखों की संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े थे। इस दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 56 अन्य घायल हो गए। मामले को जांच के लिए CID को सौंप दिया गया है।

कब्बन पार्क थाने में दर्ज हुई FIR

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस निरीक्षक की शिकायत के बाद कब्बन पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। FIR में RCB को आरोपित नंबर 1, DNA एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड को आरोपित नंबर 2 और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) प्रशासनिक समिति को आरोपित नंबर 3 बनाया गया है।

FIR में दावा किया गया है कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी। RCB, DNA इवेंट मैनेजमेंट फर्म और KSCA ने आवश्यक अनुमति के बिना जीत का जश्न मनाया। RCB ने कहा कि वह अपने खिलाफ दर्ज FIR के बाद कानूनी कार्रवाई में सहयोग करेगा।

Back to top button