पहलगाम हमले में NIA को बड़ी कामयाबी, आतंकियों को पनाह देने वाले दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। पहलगाम हमले में एनआईए को बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने रविवार को पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को पनाह देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों के नाम परवेज अहमद और बशीर अहमद है।

कब हुआ था पहलगाम हमला

भारतीय प्रशासित जम्मू और कश्मीर में पहलगाम के पास पाँच सशस्त्र आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर एक आतंकवादी हमला था

जिसमें 22 अप्रैल 2025 को 26 नागरिक मारे गए थे। आतंकवादियों ने मुख्य रूप से हिंदू पर्यटकों को निशाना बनाया, हालांकि एक ईसाई पर्यटक और एक स्थानीय मुस्लिम भी मारे गए।

इसके बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने 7/8 मई की दरमियानी रात 01:05 बजे से 01:30 बजे तक आपरेशन सिंदूर चलाया।

पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय ठिकानों पर ड्रोन हमले का प्रयास किया। सभी प्रयास विफल। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की।

Back to top button