रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बही, दो की मौत; कई लापता

रुद्रप्रयाग। देवभूमि उत्तराखंड से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बह गई है। 11 से ज्यादा यात्री लापता है। कई लोगों के मरने की आशंका है। यह घटना घोलतीर में हुई है।

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि रुद्रप्रयाग जिले के घोलथिर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 18 लोग सवार थे।बताया जा रहा है कि बस टैंपो ट्रैवलर्स का था।

सभी यात्री बद्रीनाथ दर्शन करने जा रहे थे। बस में कुल 19 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें सात को निकाल लिया गया है।

छह घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जबकि एक की मृत्यु हो गई है। यह घटना सुबह लगभग सात बजकर 40 मिनट पर हुई है।

वाहन में चालक सहित 19 लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

वाहन में सवार थे एक परिवार के 17 लोग

राजस्थान के उदयपुर से यात्रा पर आए एक परिवार के 17 लोग इस वाहन में सवार थे। जो केदारनाथ दर्शन के बाद आज सुबह बदरीनाथ दर्शन के लिए निकले थे।

हादसे की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। तीन गंभीर घायलों को एयर लिफ्ट किया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि अब तक नौ लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जिनमें दो की मौत हो चुकी है।

मृतकों में एक महिला भी शामिल है। आठ घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। घायलों में कई छोटे बच्चे भी हैं।

Back to top button