पति पी कश्यप से अलग होंगी सायना नेहवाल, इंस्टाग्राम पर लिखा- अब हमारी राहें जुदा…

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक मेडलिस्ट सायना नेहवाल और उनके पति परुपल्ली कश्यप ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया हैं। सायना और कश्यप ने लंबे रिलेशनशिप के बाद 14 दिसंबर 2018 को शादी की थी।

अब सात साल बाद दोनों का यह रिश्ता टूटने वाला है। सायना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये कश्यप से अलग होने के फैसले को सार्जवनिक किया।

सायना ने पति से अलग होने पर क्या कहा?

पति कश्यप से अलग होने की घोषणा करते हुए सायना नेहवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद, परुपल्ली कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है।’

यादों के लिए आभारी

सायना ने आगे लिखा, ‘हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और अच्छी सेहत का चुनाव कर रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए केवल शुभकामनाएं ही चाहती हूं।’

प्रशंसकों का आभार भी प्रकट किया

35 साल की बैडमिंटन स्टार ने इस कठिन समय के दौरान कश्यप और उनकी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद भी दिया। फिटनेस के कारण बैडमिंटन से अलग हुई राहें…

गठिया से जूझ रही थीं

सितंबर 2024 में एक पॉडकास्ट के दौरान सायना ने कहा था, ‘मेरे घुटने की स्थिति अच्छी नहीं है। मुझे गठिया है। मेरा कार्टिलेज खराब हो गया है। ऐसे में आठ-नौ घंटे तक खेल से जुड़े रहना बहुत मुश्किल है।’

बैडमिंटन कोर्ट के दिग्गज रह चुके हैं पति-पत्नी

नेहवाल ने लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीता था। नेहवाल ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं थीं।

राष्ट्रमंडल खेल 2010 और 2018 की स्वर्ण पदक विजेता सायना के पति परुपल्ली कश्यप भी दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं।

Back to top button