
हापुड़। उप्र के हापुड़ जनपद के बड़ढा नहर पुल पर चेकिंग के दौरान 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।
सिंभावली पुलिस, यूपी STF की नोएडा यूनिट और STF बिहार की संयुक्त कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मारे गए बदमाश पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे।
गढ़मुक्तेश्वर सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि रविवार की रात को सिंभावली पुलिस बडढा नहर पुल पर चेकिंग कर रही थी।
इस दौरान एक बाइक पर संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने युवक को रोकने का इशारा किया, तो बदमाश ने पुलिस पर तुरंत गोली चला दी।बदमाश ने जंगल के रास्ते भगाने का प्रयास किया।
पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, इस दौरान यूपी STF नोएडा यूनिट और STF बिहार नहर पुल पर पहुंची,जो बदमाश का पीछा कर रही थी।
तीनों टीमों संयुक्त रूप से जंगल में कमिंग कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश लगातार पुलिस पर गोली चल रहा था।
पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सीओ ने बताया कि मुठभेड़ में मर गया बदमाश बिहार के जनपद बेगुसराय थाना साहेबपुर कमाल क्षेत्र के ज्ञानडोल का रहने वाला डब्लू यादव पुत्र सूर्य नारायण यादव उर्फ सूरज यादव है। बदमाश पर बिहार से कई मामलों में वांछित चल रहा था और 50 हजार का इनामी था।