जन्माष्टमी पर घर में बनाना चाहती हैं सुंदर रंगोली, ये 5 बेस्‍ट ड‍िजाइन की देखने वाले भी करेंगे तारीफ

नई दिल्‍ली। जन्माष्टमी का त्‍योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों और घरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाने के साथ-साथ रंग-बिरंगी रंगोलियां भी बनाई जाती हैं।

माना जाता है कि रंगोली बनाने से घर में पाॅज‍िट‍िव‍िटी आती है और भगवान कृष्ण को भी रंगों का बहुत शौक था। यही कारण है कि जन्माष्टमी पर रंगोली बनाने की परंपरा और भी खास हो जाती है।

आप चाहें तो फूलों की पंखुड़ियों से, रंगीन पाउडर से या फिर चावल के आटे से अलग-अलग डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं।

इन रंगोलियों में मोर पंख, बांसुरी, मक्खन की मटकी, श्रीकृष्ण के पैरों के न‍िशान शामिल करके इसे और भी आकर्षक बनाया जा सकता है। इस बार जन्माष्टमी पर आप भी अपने घर पर कुछ खास तरह की रंगोलियां बना सकते हैं।

Back to top button