रणबीर कपूर की रामायण को मिल गया ‘सुग्रीव’, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में किया है काम  

नई दिल्ली। रणबीर कपूर स्टारर रामायण की पहली झलक को हाल ही में मेकर्स की तरफ से दिखाई है। दंगल फेम नितेश तिवारी इसका डायरेक्शन कर रहे हैं और इस फिल्म की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है।

कास्ट को लेकर भी आए दिन रामायण चर्चा बनी रहती है। अब खबर आ रही है की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाने के लिए एक बड़े अभिनेता का नाम फाइनल हो गया है।

रामायण को मिल गया सुग्रीव

निर्माता नामित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की जोड़ी रामायण को बड़े पैमाने पर बना रही है। इसके बारे में पहले ही जानकारी सामने आ चुकी है। इसकी कास्ट को लेकर खास तौर पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अब इसमें एक्टर अमित सियाल का नाम शामिल हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार अमित सियाल रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो की इनसाइड एज, महारानी वेब सीरीज और अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म रेड में अपनी बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाले अमित के हाथ बड़ी कामयाबी लगी।

बता दें कि रामायण में रणबीर कपूर के अलावा साउथ सुपरस्टार यश, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और अरुण गोविल जैसे कलाकार अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी रामायण

रामायण की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट पहले ही कर दी गई है। नितेश तिवारी की रामायण को कुल  पार्ट में रखा गया है। दीवाली 2026 पर रामायण का पहला पार्ट रिलीज किया जाएगा। इसके बाद 2027 दीवाली में इसका दूसरा भाग आएगा।

इसके बजट को लेकर भी पिछले कई दिनों से खबरें चल रही है और बताया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है।

Back to top button