ODI से रिटायर नहीं हो रहे विराट और रोहित शर्मा, BCCI ने कर दिया कंफर्म!

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में बीते कुछ दिनों से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्दी वनडे से संन्यास का एलान कर सकते हैं। दोनों ने पिछले साल T20 और इस साल मई में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

अब ये दोनों सिर्फ वनडे खेलते हैं। ऐसे में इस प्रारूप को छोड़ने की खबरों ने दोनों के फैंस को निराश किया। अब BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात पर स्थिति साफ कर दी है।

रोहित और कोहली दोनों ने हाल के समय में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इससे भी दोनों के संन्यास लेने की अटकलों पर विराम लगा है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये भी बताया गया था कि BCCI इस मामले पर शांत है और वह किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं है। अब राजीव शुक्ला ने भी कहा है कि दोनों खेलना जारी रखेंगे।

नहीं ले रहे संन्यास

एक टॉक शो में हिस्सा लेने राजीव शुक्ला पहुंचे थे जहां उनसे पूछा गया कि क्या रोहित और विराट को सचिन तेंदुलकर की तरह फेयरवेल मैच खेलने को मिलेगा?

इस बात का जवाब देते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि लोगों को इन दोनों की इतनी चिंता क्यों है। वह रिटायर कब हुए? रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों अभी भी वनडे खेलेंगे। अगर दोनों खेल रहे हैं तो फिर फेयरवेल की बात क्यों? लोग पहले से ही चिंता में क्यों हैं?

BCCI रिटायर होने की नहीं कहता

राजीव शुक्ला ने कहा कि BCCI किसी भी खिलाड़ी से संन्यास लेने को नहीं कहता। रिटायरमेंट का फैसला खिलाड़ी का फैसला होता है। हमारी नीति साफ है। खिलाड़ी को अपना फैसला खुद लेना है कि उन्हें कब संन्यास लेना है।

Back to top button