आम आदमी को मिलेगी बड़ी राहत, ऐसी वस्तुओं पर शून्य हो सकता है टैक्स

नई दिल्ली। लोगों की निगाहें आज होने वाली GST काउंसिल मीटिंग पर टिकी हुई है। ये बैठक 3 से 4 सितंबर के बीच नई दिल्ली में सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस बैठक के दौरान GST Slab और GST Cut को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। लोगों को कौतूहल है कि ऐसी कौन-सी वस्तुएं है, जिनमें टैक्स घटकर शून्य हो सकता है। इन वस्तुओं पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।

किन वस्तुओं पर लगेगा ‘0’ टैक्स?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 47 आइटम ऐसे होने वाले हैं, जिनमें शून्य टैक्स लगाया जा सकता है। इन वस्तुओं पर आपको टैक्स देने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

शून्य टैक्स ऐसी वस्तुओं पर लगाया जा सकता है, जो रोजमर्रा में इस्तेमाल होते हो। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जरूरी वस्तुएं जैसे पनीर, पिज्जा ब्रेड, खाखरा, चपाती और रोटी जैसी खाद्य वस्तुओं पर कोई टैक्स नहीं लगेगा या फिर 5 फीसदी टैक्स लगाया जा सकता है।

ऐसे ही स्टेशनरी, चिकित्सा उपकरण और दवाइयों पर कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा या फिर 5 फीसदी टैक्स लिया जा सकता है। वहीं ऐसी वस्तुएं जो हानिकारक है, उन पर GST बढ़ाया जा सकता है।

इसके अलावा पेट्रोलियम और सोने और हीरों जैसी वस्तु पर पहले जैसे ही टैक्स लगेगा। हालांकि सरकार की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

किस पर कितना टैक्स?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जीएसटी टैक्स स्लैब में कुछ इस तरह से बदलाव हो सकता है-

12 फीसदी टैक्स स्लैब वाले 99 फीसदी प्रोडक्ट 5 फीसदी वाली कैटेगरी आ जाएंगे।

28 फीसदी टैक्स स्लैब में आने वाली वस्तु 18 फीसदी टैक्स स्लैब में शामिल हो जाएंगे। इस तरह से 10 फीसदी तक टैक्स कम हो जाएगा।

Back to top button