
अहमदाबाद। गुजरात में सीएमभूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में विस्तार होने जा रहा है। गुरुवार को गुजरात में सीएम को छोड़कर सभी मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
अब शुक्रवार को नई मंत्रिमंडल की शपथ हो रही है। अब से कुछ देर में भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में नए सदस्य शपथ लेंगे।दरअसल, शुक्रवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात के गवर्नर आचार्य देवव्रत से मुलाकात की।
बताया जा रहा है कि गवर्नर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गुजरात कैबिनेट की मौजूदा स्थिति के बारे में बताया और नए कैबिनेट सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की अनुमति मांगी।
भूपेंद्र कैबिनेट में ये चेहरे होंगे शामिल
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गुजरात BJP ने कैबिनेट में बदलाव के बाद 26 मंत्रियों की लिस्ट जारी की है। इसमें स्वरूपजी ठाकोर, प्रवीणकुमार माली,
ऋषिकेश पटेल, दर्शना वाघेला, कुंवरजी बावलिया, रीवाबा जडेजा, अर्जुन मोढवाडिया, पुरुषोत्तम सोलंकी, जितेंद्र वाघानी, प्रफुल पनशेरिया, हर्ष सांघवी और कनुभाई देसाई का नाम शामिल है।
सौराष्ट्र-कच्छ से कितने मंत्री बनेंगे
सौराष्ट्र क्षेत्र से मंत्री बनने वालों में पोरबंदर से आने वाले अर्जुन मोढवाडिया, कोडिनार से घंटानाद, मोरबी से कांति अमृतिया, अमरेली से कौशिश वेकारिया, जामनगर उत्तर से रिवाबा जडेजा, भावनगर पश्चिम से जीतू वघानी और अंजार से त्रिकामा छंगा शामिल हैं।
दक्षिण गुजरात क्षेत्र से मंत्री बनने वाले सदस्य
इसी कड़ी में दक्षिण गुजरात क्षेत्र से जो विधायक मंत्री बनने जा रहे हैं, उनमें वराछा से कुमार कनानी, गणेश से नरेश पटेल, नाइजर से जयराम गामित, अंकलेश्वर से ईश्वर पटेल शामिल हैं।
उत्तर गुजरात क्षेत्र से मंत्री बनने वालों में कौन शामिल?
बता दें कि उत्तर गुजरात क्षेत्र से भी कई सदस्य भूपेंद्र कैबिनेट का हिस्सा होंगे, इसमें भिलोदा से पीसी बरामदा, दीसा से प्रवीण मारी और स्वरूजी ठाकोर शामिल हैं।
मध्य गुजरात से इन लोगों को मिली कैबिनेट में जगह
दर्शना वाघेला, रमेश कटारा, मनीषा वकील, कमलेश पटेल, संजय सिंह महिदा, रमन सोलंकी, जो मध्य गुजरात से आते हैं उन्हें भी इस कैबिनेट में जगह मिली है।