कौन हैं ‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्ना, ‘अनुपमा’ से मिली प्रसिद्धि; जानें पूरा सफर

मुंबई। ‘अनुपमा’ फेम एक्टर गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ के विनर बने हैं। वह बिग बॉस में देर से आए, लेकिन आते ही धमाल मचा दिया। पहले वह सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीतकर आए थे।

घर में एंट्री लेते ही सलमान खान ने उनका मजाक भी उड़ाया। इस सीजन के पहले फाइनलिस्ट बनकर गौरव खन्ना ने धमाल मचा दिया। अब वह शो के विनर बन गए हैं। जानिए कौन हैं गौरव खन्ना।

बिग बॉस 19′ में सफर

पहले हफ्ते से ही गौरव पॉजिटिव ग्रुप के लीडर बने। उनकी टीम में प्रणित मोरे, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर थे।

पहले कैप्टेंसी टास्क में कुणिका सदानंद से उनकी तीखी बहस हुई, लेकिन बाद में कुणिका ने खुद कैप्टेंसी छोड़ दी। फरहाना भट्ट को भी गौरव ने कई बार सही रास्ता दिखाने की कोशिश की।

कौन हैं गौरव खन्ना?

गौरव खन्ना का जन्म 11 दिसंबर 1981 को कानपुर में हुआ। गौरव हिंदी टीवी सीरियल्स में काम करते हैं। उन्हें ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

इसके लिए उन्हें मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का इंडियन टेली अवार्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा गौरव ने ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1’ भी जीता।

गौरव का करियर

गौरव खन्ना ने अभिनय से पहले एक साल तक आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन विज्ञापनों में काम करके की थी।

गौरव की पहली मुख्य भूमिका 2007 में ‘मेरी डोली तेरे अंगना’ में थी। टीवी सीरियल ‘जीवन साथी- हमसफर जिंदगी के’ में नील फर्नांडीज, ‘सीआईडी’ में इंस्पेक्टर कविन, ‘तेरे बिन’ में डॉ. अक्षय सिन्हा और ‘प्रेम या पहेली- चंद्रकांता’ में प्रिंस वीरेंद्र सिंह के रूप में अपनी भूमिकाओं से प्रसिद्ध हुए।

Back to top button