
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज सुबह फिर जहरीली स्मॉग की मोटी चादर छा गई। धौला कुआं इलाके में AQI 337 और आनंद विहार में 386 तक पहुंच गया। दोनों ही जगहों पर हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी मेंदर्ज की गई।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार मुख्य प्रदूषक PM2.5 है। कोहरे और प्रदूषण के मिश्रण से विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
दिल्ली का जहांगीरपुरी इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। यहां AQI 401 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं बवाना में 365, अशोक विहार में 374, मुंडका में 371, नेहरू नगर में 362 दर्ज किया गया।





