सोमवार को ‘अखंडा 2’ ने बिगाड़ा बॉक्स ऑफिस का गणित, ‘धुरंधर’ के सामने किया इतना कलेक्शन

नई दिल्ली। नंदमुरी बालकृष्ण की मोस्ट अवेटेड फिल्म अखंडा 2 रिलीज होने के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है।

धुरंधर जैसी बड़ी फिल्म सामने होने के बावजूद इस फिल्म ने थिएटर में गदर मचा रखा है। पेड़ प्रीव्यू से लेकर पहले रविवार तक फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है।

अखंडा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अखंडा 2 सिनेमाघरों में 12 दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसके पेड़ प्रीव्यू की बात करें तो उसमें फिल्म ने 8 करोड़ रुपये कमाए। जिसके बाद पहले दिन 22.5 करोड़ रुपये के साथ धमाकेदार ओपनिंग की।

हालांकि दूसरे दिन इसका ग्राफ थोड़ा गिरा लेकिन इसके बावजूद 15 करोड़ रुपये की कमाई दूसरे दिन हुई।

वहीं तीसरे दिन भी फिल्म ने 15.1 करोड़ रुपये की कमाई की। पहले वीकेंड तक फिल्म कमाल कर रही थी लेकिन सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट देखी गई।

सोमवार का कलेक्शन

रविवार के बाद सोमवार को कमाई में गिरावट दर्ज करते हुए अखंडा 2 ने चौथे दिन सिर्फ 5.35 करोड़ रुपये की कमाई की। चौथे दिन कम कलेक्शन के बावजूद फिल्म का चार दिनों का टोटल कलेक्शन 66.45 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं वर्ल्डवाइड यह 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर गई है। फिल्म ने दुनियाभर में तीन दिनों में 108 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Back to top button